जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी/जालौन गुरुवार को ग्यारहवीं शरीफ के अवसर पर नगर के मोहल्ला मिर्जा मंडी कालपी में स्थित हुजूर गौस पाक के आस्ताने पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और पुरुषों समेत हजारों अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। अकीदतमंदों ने फातिहा में शामिल होकर मुल्क और कौम की तरक्की अमन-चैन तथा खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं।
दारुल उलूम गौसिया मजीदिया के मैनेजर हाफिज इरशाद अशरफी तथा मदरसे के प्रिंसिपल मुफ्ती तारिक बरकाती के संयोजकत्व में दारुल उलूम गौसिया मजीदिया अहाता बड़े पीर साहब में शानो-शौकत के साथ जश्न गौसुल वरा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में तकिया मस्जिद के पेश इमाम हाजी मुजीब अल्लामा सहित महबूब सिद्दीकी, वसीउद्दीन खलीफा, हाजी जमीरुद्दीन, अतीकुर्रहमान, कामिल, मुकीम रहमानी और शाकिर बाबा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर इंतजामियां कमेटी की ओर से डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी के तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी, महामंत्री अमित यादव, एसके पटेल, जितेंद्र सिंह, अमीर हसन, रेहान रजा एवं देव पटेल को फूलमाला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने आयोजन समिति का आभार जताया।
फोटो—ग्यारहवी शरीफ कार्यक्रम में सम्मानित करते
