Loading market...

कांशीराम कॉलोनी में सपा नेत्री रश्मि पाल ने समस्याये सुनीं,भरी हुंकार 

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन रविवार को समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव एडवोकेट रश्मि पाल लाव-लश्कर के साथ कालपी नगर स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी पहुंचीं। उन्होंने कॉलोनी में घूम-घूमकर निवासियों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।

कॉलोनी में आयोजित चौपाल में नागरिकों से संवाद कर सपा नेत्री रश्मि पाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है। किसानों को खाद की समस्या से जूझना पड़ रहा है। तथा युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म और जाति के नाम पर समाज में नफरत का माहौल पैदा कर रही है। जबकि विकास कार्य ठप पड़े हैं।

उन्होंने कहा कि जिन पात्र लोगों की विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन नहीं आ रही है। उनके आवेदन एकत्र कराकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही छूटे तथा नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का भी आश्वासन दिया।

चौपाल में समाजवादी विचारक अमित यादव ने कहा कि भाजपा ने जाति व धर्म के नाम पर समाज में विभाजन पैदा किया है।लेकिन अब जनता जागरूक हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पीडीए के फार्मूले के आधार पर समाजवादी पार्टी प्रदेश में सरकार बनाएगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

इस दौरान सपा की महिला नगर अध्यक्ष सायरा बानो, मुन्नी, दो यादव, छोटे साहू, भोंदू मिस्त्री, नैईमुल्लाह, अंकित ड्राइवर, जमील सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

फोटो – कांशीराम कॉलोनी में आयोजित सभा को सम्बोधित करतीं सपा नेत्री रश्मि पाल एवं उपस्थित लोग।

Leave a Reply