अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप
जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर एक युवक को सुनसान स्थान पर बुलाकर कपड़े उतरवाने व नग्न वीडियो बनाने तथा ब्लैकमेल कर रुपये वसूलने पर पीड़ित की शिकायत पर कालपी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बिबेचना शुरू कर दी है।
उक्त प्रकरण को लेकर कानपुर नगर के कल्याणपुर क्षेत्र निवासी वादी विनायक मिश्रा ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह ऑनलाइन डेटिंग ऐप चलाते हैं। इसी ऐप के माध्यम से उनकी दोस्ती एक व्यक्ति से हुई, जिसने अपना नाम अमित बताया था। बाद में उसका वास्तविक नाम आरोपी अभिमन्यु खन्ना पता चला। दिनांक 27 -09- 2026 को उसे कालपी के कर्बला के पास एक सुनसान स्थान पर बुलाया गया। वहां आरोपी कैश नाम का एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। आरोपियों ने जबरन उसके कपड़े उतरवाए और नग्न वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने तथा उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर रुपये की मांग की गई।
पीड़ित ने डर के कारण उसने अपने मोबाइल से अलग-अलग बैंक खातों में कुल 79 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा उसके पास मौजूद 12 हजार 600 रुपये नकद भी आरोपियों को दे दिए। आरोपियों ने शेष रकम बाद में भेजने के लिए कहा तथा रकम न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
पीड़ित के अनुसार भय के कारण वह तत्काल पुलिस से शिकायत नहीं कर सका। बाद में उसने बैंक ट्रांजेक्शन के स्क्रीनशॉट सहित प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की।
शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा को सौंपी है।
