Loading market...

16 क्वार्टर अवैध शराब लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी /जालौन पुलिस उपाधीक्षक राजेश कमल के निर्देश पर इलाकाई पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही कर चालान कर दिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 27 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे थाना आटा के उपनिरीक्षक सुरेश कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति कपड़े के थैले में काफी मात्रा में देशी शराब लेकर भदरेखी नहर पुलिया के पास खड़ा है।सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।तो पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। आरोपी अभिमन्यु निवासी ग्राम भदरेखी थाना आटा को पकड़ लिया।

पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के पास मौजूद कपड़े के थैले से 16 अदद क्वार्टर देशी शराब ठेका बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना आटा लाकर उसके खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम का मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया।

Leave a Reply