कोंच (जालौन) नदीगांव मार्ग पर ग्रीन गार्डन के पास अचानक सामने आई गाय से बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ झांसी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम बरोदा कला निवासी हरिप्रकाश (37 वर्ष), पुत्र सुरेश कुमार, कोंच से बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। तभी ग्रीन गार्डन के पास अचानक गाय सामने आ गई, जिससे उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में हरिप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
