Loading market...

दूध के बकाया रुपये मांगने पर विवाद व जान से मारने की धमकी देने पर मुकदमा दर्ज 

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपरायां में दूध के बकाया रुपये मांगने को लेकर विवाद के मामले में पीड़ित महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर गांव के आरोपियों पर मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हूरें मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने दूध के करीब 43 हजार रुपये मांगने पर आरोपियों ने उसके परिवार के साथ अभद्रता की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

वादिनी महिला ने थाना आटा में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि प्रार्थिनी दूध बेचने का व्यवसाय करती है। गांव के आरोपी मुन्नालाल पाल के यहां दूध का हिसाब महीने के अंत में होता था। मुन्नालाल पर उसके करीब 43 हजार रुपये बकाया हो गए थे। कई बार रुपये मांगने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया।पिछले सात-आठ महीने से दूध का कारोबार भी बंद कर दिया गया, लेकिन बकाया रकम नहीं दी गई। दिनांक 20-06-2026 को वह अपने पति गुलाब सिंह के साथ बकाया रुपये मांगने आरोपी मुन्नालाल के घर गई थी। इस दौरान विवाद बढ़ गया। आरोपियों राजपाल, रविंद्रपाल, मुन्नालाल पाल सहित अन्य लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी दी।

आरोपियों ने रुपये मांगने पर झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी भी दी।

महिला ने न्यायालय से मामले की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर निष्पक्ष विवेचना और आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बिबेचना शुरू कर दी है।

Leave a Reply