कोंच (जालौन) नगर में महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज के लोगों ने गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डीजे की धुन और धार्मिक जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर स्थित अग्रवाल भवन में हुआ, जहां महाराजा अग्रसेन को मानने वाले अग्रवाल समाज के लोग एकत्रित हुए। महिलाओं की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही। सभी ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर पुष्पमालाएं अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद गाजे-बाजे और डीजे की धुन के साथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं, जबकि बच्चे घोड़ों पर सवार होकर आकर्षण का केंद्र बने रहे। समाज के लोगों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। शोभायात्रा नगर के रामगंज, सराफा बाजार, लवली चौराहा, स्टेट बैंक तिराहा और चंद्रकुआ सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इसके बाद शोभायात्रा पुनः अग्रवाल भवन पहुंचकर संपन्न हुई।
जगह-जगह हुआ शोभायात्रा का स्वागत
महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा के दौरान नगर के चन्डाकुआ स्थित साक्षी मोबाइल बाला पर प्रदीप अग्रवाल साक्षी निखिल अग्रवाल मयंक अग्रवाल ने लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। प्रमुख बाजारों और चौराहों पर समाज के लोगों का अभिनंदन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास और उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में राहुल बाबू अग्रवाल, कल्लू अग्रवाल, संजीव गर्ग, अनिल अग्रवाल, प्रभंजन गर्ग, राम बिहारी, बृजकिशोर, मनीष भदौरिया, रवि घोड़े, उन्नति अग्रवाल, चारू अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, बसंत अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, नीलू अग्रवाल, सोनम अग्रवाल, अंगूरी अग्रवाल, संगीता, सुमन, रजनी अग्रवाल, अंकिता, उषा, पारस मणि अग्रवाल और रामू अग्रवाल सहित समाज के अनेक महिला-पुरुष एवं बच्चे मौजूद रहे।
