कोंच (जालौन) नगर का सबसे प्राचीन मोक्षधाम को जाने बाले मार्ग अपने आप ओर आशु बहा रहा है इसका मुख्य कारण है मोक्षधाम की शव यात्रा लेकर आने बाले लोगो को उस जल भराव का सामना पहले करना पड़ता है जो मार्ग पर भारी मात्रा में भरे गंदे और बदबूदार पानी के अंदर से घुसकर पहुचना पड़ता है उस रास्ते में गड्ढे भी है जो जल भराव के कारण नही दिखते है और लोग उस गड्ढे में घुसकर गिर भी पड़ते है जिसको लेकर स्थानीय लोगो की शिकायत पर नगर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ईओ मोनिका उमराव अवर अभियंता अरुण कुमार बृजेन्द्र कुमार मौके पर पहुँचे और मार्ग का निरीक्षण किया जहां देखा गया नाली और सड़क पूरे के पूरे जल भराव के चलते क्षतिग्रस्त हो चुके है पालिकाध्यक्ष ने बताया मोक्षधाम मार्ग की समस्या का जल्द निदान किया जाएगा ईओ ने बताया मार्ग के प्राकलन के लिए अवर अभियंता को निर्देशित किया गया जल्द टेंडर लगाकर मार्ग दुरुस्त करा दिया जाएगा
मोक्ष धाम अपनी दुर्दशा पर बहा रहा आंसू, जिम्मेदार खामोश
