Loading market...

राष्ट्रीय राजमार्ग पर डंपर ने मारी फोर व्हीलर में टक्कर, दो महिलाएं घायल

कोंच (जालौन) झांसी कानपुर हाइवे पर डम्फर ने स्विफ्ट डिजायर कार में टक्कर मार दी जिसमे दो महिलाएं घायल हो गई जिन्हें उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सोमवार को हाइवे पर ग्राम जखौली के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से स्विफ़्ट डिजायर कार में टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोर की थी कि डिवाडर को तोड़ते हुए दूसरी ओर जा पहुचीं कार में सवार पांच लोगों में दो महिलाएं गम्भीररूप से घायल हो गई जिन्हें राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस से कोंच सीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया कार सवार अमर सिंह निबासी ग्राम सिमतापुर थाना राजपुर जिला कानपुर देहात अपनी पत्नी व भाभी के साथ इंदौर जा रहा था घटनां में घायल राजेन्द्री उम्र 56 वर्ष और राजकली 60 वर्ष घायल हो गई तीन लोगों को मामूली चोट आई कार शालू ने एट थाना पुलिस को डम्फर चालक के विरुद्ध शिकायती पत्र दिया है।

Leave a Reply