जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी/जालौन जनता को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कदौरा के मिष्ठान प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी की गई। इस दौरान तीन दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं उनकी बिक्री से संबन्धित व्यवस्थाओं की जांच कर सैम्पुल भरने की कार्यवाही की गई।
सोमवार को कदौरा में एसडीएम ने खाध सुरक्षा अधिकारियों अनिल कुमार कटियार, कन्हैयालाल की टीम ने कंदौला के प्रतिष्ठानों में उपलब्ध मिठाइयों एवं अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई तथा पैकेटबंद खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी डेट की जांच की। साथ ही, खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर आवश्यक जांच की प्रक्रिया भी अपनाई गई।
निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने, खाद्य पदार्थों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं मानकों के विपरीत खाद्य सामग्री की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना तथा आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
फोटो – सैम्युल भरने की कार्यवाही करते टीम
