लो.जे.पी. की समीक्षा बैठक में मौजूद रहे बिहार प्रांत के विधायक डा. प्रकाशचंद्र  - Aaj Tak Media

लो.जे.पी. की समीक्षा बैठक में मौजूद रहे बिहार प्रांत के विधायक डा. प्रकाशचंद्र 

 

अमित गुप्ता

उरई जालौन

 

उरई (जालौन) शहर के जेलरोड स्थित बुद्ध विहार के सभागार उरई में लोक जन शक्ति (आर) की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी जिसमें लोक जनशक्ति के बिहार के विधायक डा. प्रकाशचंद्र मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष अब्दुल कादिर मंसूरी ने की।जबकि सफल संचालन गणेशदत्त गिरी ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. प्रकाशचंद्र ने समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को गांव-गांव तक पहुंचा कर दूसरों की मदद करना पार्टी संगठन का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी सभी जातियों और धर्मों को साथ लेकर चलती है यहीं बजह है कि लोक जनशक्ति पार्टी से लोग अधिक से अधिक संख्या में जुड़ रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अब्दुल कादिर मंसूरी ने कहा कि संगठन को गांव गांव तक मजबूती के साथ खड़ा किया जायेगा।

समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से सुनील जी, जितेन्द्र अहिरवार, रंजना सेंगर महिला जिलाध्यक्ष, गणेशदत्त गिरी जिला प्रवक्ता,शरीफ खान कपासी जिला उपाध्यक्ष, प्रदीप सिंह गौर प्रदेश उपाध्यक्ष, मोहन कपासी जिलाध्यक्ष दलित सेना, आयोजक सरदार दयाराम प्रावधान प्रधान महासचिव, मनोज तिवारी कैलिया, संतोष कुमार पासवान, हमीद मंसूरी, उमाशंकर, गौतम कुमार, नरेन्द्र गौतम, मोहन कोंच सहित आदि संगठन के लोग मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply