कालपी (जालौन) मंगलवार को बीते सप्ताह गुम हुई महिला को स्थानीय कोतवाली पुलिस ने बरामद करके न्यायालय के आदेश पर खुशी-खुशी पारिवारिकजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
टरननगंज पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र ने अवगत कराया है कि कस्बा कालपी के मोहल्ला राजेपुरा राम चबूतरा में रहने वाली 30 वर्षीय महिला पूजा पत्नी जय सिंह गुम हो गई थी। इस मामले की कोतवाली कालपी में गुमशुदा की क्रमांक 4/2026 दर्ज की गई थी पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस ने गुमशुदा महिला पूजा को बरामद कर लिया। मंगलवार को महिला पुलिसकर्मी के साथ गुमशुदा महिला पूजा को न्यायालय उपजिला अधिकारी कालपी के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा गुमशुदा महिला के बयान पर दर्ज कराए गए तथा न्यायालय के आदेश पर महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया गया।
फोटो – गुमशुदा महिला के साथ पुलिस
