Loading market...

माधौगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायतों में फर्जी कार्यों के नाम पर सरकारी धन के बंदरबांट का आरोप

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

उरई जालौन

 

उरई (जालौन)। जनपद जालौन के विकासखंड माधौगढ़ की ग्राम पंचायतों में कथित धांधली और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायतों में फर्जी कार्य दर्शाकर सरकारी धनराशि का भुगतान किए जाने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस पूरे मामले में रोजगार सेवक से लेकर खंड विकास अधिकारी तक की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम पंचायत महोई और मिगनी में पिछले माह शासन की ओर से रेड अलर्ट जारी किए जाने की जानकारी सामने आई थी। इसके बावजूद कथित तौर पर फर्जी कार्य दर्शाए गए और मजदूरों की संख्या भी अभिलेखों में दर्ज की गई। आरोप है कि इन कार्यों के नाम पर भुगतान भी निकाला जा चुका है।

ग्रामीणों का सवाल है कि यदि संबंधित ग्राम पंचायतों में अनियमितताओं को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया गया था, तो इसके बाद भी कथित फर्जी कार्यों को किस आधार पर दर्ज किया गया और भुगतान कैसे हो गया? यदि इन आरोपों की पुष्टि होती है, तो यह सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करेगा।

ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि संबंधित अधिकारी इन आरोपों को कितनी गंभीरता से लेते हैं और जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।

 

 

Leave a Reply