जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी, जालौन
कालपी/जालौन वुधवार को विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर एएनएम कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर लखनऊ के इको गार्डन में आयोजित धरना-प्रदर्शन में कालपी की एएनएम कर्मचारियों ने भी सहभागिता की। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को उठाते हुए उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की।
धरना-प्रदर्शन में शामिल एएनएम कर्मचारियों ने सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने, सेवा संबंधी नियमों को स्पष्ट एवं व्यवस्थित करने, समान कार्य के लिए समान वेतन देने तथा सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की मांग उठाई। इसके अलावा कर्मचारियों ने पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करने और एएनएम संवर्ग की लंबे समय से लंबित समस्याओं का निराकरण करने पर जोर दिया। एएनएम कर्मचारियों का कहना है कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना आवश्यक है, ताकि वे बेहतर कार्य परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें। धरना-प्रदर्शन के माध्यम से संगठन ने अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाने का प्रयास किया। लखनऊ में आयोजित धरना-प्रदर्शन में कालपी की एएनएम माया वर्मा, गीता पाल, वंदना विश्वकर्मा सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहीं।
फोटो – लखनऊ के इको गार्डन में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल कालपी की एएनएम कर्मचारी।
