कालपी (जालौन) स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कालपी में एसडीएम विनय कुमार मौर्य की मौजूदगी में नगरपालिका अध्यक्ष अरविन्द यादव के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
करीब 30 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली यात्रा में राष्ट्रभक्ति के गीतों ने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
शुक्रवार को तिरंगा यात्रा नगरपालिका परिसर से शुरू होकर खोया मंडी, स्टेशन रोड, दुर्गा मंदिर और मुन्ना फुल पावर चौराहा होते हुए नगरपालिका चौराहे पर पहुंचकर समापन हुआ।
तिरंगा यात्रा में महिलाओं के साथ आर्य कन्या विद्यालय की छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों और महिलाओं ने देशभक्ति के जज्बे के साथ यात्रा में सहभागिता की।यात्रा के दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी राम अचल कुरील, राजस्व निरीक्षक अजीत सिंह यादव,अवर अभियंता प्रवीण कुमार मौर्य, वीरपाल सिंह चौहान, डा दिनेश गुप्ता,
कमर अहमद पूर्व अध्यक्ष प्रधान लिपिक हरी भूषण सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी राजेश कमल, ज्योति विश्वकर्मा, देवेंद्र कुमार सिंह प्रधानाचार्य, डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी समेत पुलिस बल मौजूद रहा। नगर की सड़कों पर तिरंगा, जुबां पर राष्ट्रभक्ति के गीत और दिल में देशभक्ति का जज्बा—स्वतंत्रता दिवस पर पूरा नगर तिरंगामय नजर आया। नगर को तिरंगा से सजाया गया था।
फोटो – तिरंगा यात्रा में शामिल लोग
