कोंच (जालौन) नगर के दरिद्र नारायण सेवा समिति पर मिशन शक्ति को लेकर महिलाओं को साड़ी व फल वितरण किये गए।
शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से महिलाओं को सशक्त और जागरूक बनाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोंच कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निगवेंद्र प्रताप सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी विमलेश कुमार, एंटी रोमियो स्क्वाड तथा मिशन शक्ति टीम की महिला उपनिरीक्षक भारती सिंह मौजूद रहीं नगर के व्यापारियो के सहयोग से जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी एवं फल वितरित किए गए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और कानून की जानकारी दी।नगर के व्यापारी संजय अग्रवाल, प्रभंजन अग्रवाल और संदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
