जाति सूचक गालियां व मारपीट कर जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

 

कोंच (जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम पनयारा निबासी रवि कुमार पुत्र सियाराम ने दिन शुक्रवार को उपजिलाधिकारी अभिनव कुमार यादव को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि घटना दिनांक 23 जुलाई 2026 समय करीब 3.15 बजे दोपहर की है जब में बिधुत बिभाग कोंच गया हुआ था क्योंकि मेरा बिल अधिक आ गया था क्योंकि मेरे यहाँ सोलर प्लांट भी लगा हुआ और सोलर प्लांट से ही चक्की चलता हूँ वहीं बिधुत बिभाग में एस डी ओ धर्मेंद्र कुमार के ऑफिस गया वहां पहले से टैक्नीशियन देवेंद्र सिंह प्रदीप सिंह संविदा कर्मी बैठे थे मैने अपना बिल ठीक करवाने के लिए एस डी ओ से कहा लेकिन वह बोले कि तुम चक्की चलाते हो और मुझे महीना भी नहीं देते हो तुम्हारा बिल तभी ठीक होगा जब तक तुम मुझे महीना नहीं बाँधोगे और रिश्वत के 10 हजार रुपया नहीं दोगे तो मैं उनकी बातों को मोवाइल में रिकार्ड करने लगा तो वह अकस्मात उत्तेजित हो गए और जाति सूचक गालियां देते हुए भाग यहां से कहते हुए मैं किसी से नहीं डरता हूँ और उन्होंने ऑफिस में मौजूद देवेंद्र सिंह व प्रदीप सिंह से कहा कि गेट बंद करवा कर उन्होंने मेरा मोवाइल ओप्पो 5 जी प्रो 12-256 छीनकर तोड़ डाला और एस डी ओ व देबेन्द्र सिंह और प्रदीप सिंह ने मुझे लात घूंसों से मारा पीटा तब मैं चिल्लाया तो मेरे साथ आये रविशंकर ने दरवाजा खुलवाकर मुझे बचाया तो दोनों ने एकराय होकर बोले कि मुझे महीना नहीं बांधा तो तुम्हे जान से मार देंगे वहीं मेरे साथ मारपीट में 35 हजार रुपया उसी ऑफिस में कहीं गुम हो गए हैं मैने तभी डायल 112 पुलिस को सूचना दी तो सूचना पर डायल 112 व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना के बारे मे जानकारी की मैने दिनांक 23 जुलाई 2026 को कोतवाली पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गयी रवि कुमार ने एस डी एम से धर्मेंद्र कुमार व देबेन्द्र सिंह और प्रदीप सिंह के बिरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

 

Leave a Reply