Loading market...

मुख्यमंत्री ने चिकित्सक डॉ. रविंद्र राजपूत को भेजा प्रशंसा पत्र

 

के के श्रीवास्तव बुंदेलखंड व्यूरो जालौन

 

उरई (जालौन) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में तैनात ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र राजपूत को पत्र भेजकर उनके सेवा समर्पण और चिकित्सकीय योगदान की सराहना की है। दो अक्टूबर 2026 को लोक भवन, लखनऊ से भेजे गए पत्र में मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को समाज में भगवान का दूसरा रूप बताते हुए कहा कि चिकित्सक अपने ज्ञान, कौशल और सेवाभाव से मरीजों को उपचार देने के साथ ही उन्हें जीवन की नई उम्मीद भी प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी का उल्लेख करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में चिकित्सकों ने अपने जीवन की परवाह किए बिना लाखों नागरिकों की रक्षा की। उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों, नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के सुदृढ़ीकरण और आयुष्मान भारत योजना का भी जिक्र किया।

पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही समर्थ और विकसित उत्तर प्रदेश का आधार हैं। उन्होंने डॉ. रविंद्र राजपूत से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों की संवेदनशीलता के साथ मदद करने में निरंतर योगदान देने की अपेक्षा जताई। मुख्यमंत्री ने स्वस्थ समाज के निर्माण और सशक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में चिकित्सकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Reply