जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी जालौन स्थानीय नगर के हाईवे रोड में टैक्सी के पलट जाने से सवारियां घायल हो गयी।इस दुर्घटना में घायल अधेड़ को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जोल्हूपुर मोड़ से कानपुर की ओर सवारियां लाद कर जा रही थी। कालपी हाइवे में संतुलन बिगड़ जाने से टैक्सी पलट गई। टैक्सी में बैठी सवारियां घायल हो गयी। टैक्सी में यात्रा कर रहे 55 वर्षीय फहीम पुत्र फारुख निवासी मोहल्ला शिवपुरी उरई गम्भीर रूप से घायल हो गए आसपास के लोगों के द्वारा घायल यात्री फहीम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया गया इमरजेंसी ड्यूटी में मौजूद चिकित्सक डॉक्टर अशोक चक के द्वारा घायलों का इलाज किया गया।
फोटो – घायल का इलाज करते चिकित्सक डॉक्टर अशोक चक्र
