Loading market...

पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया 25 हजार का इनामी गैंगस्टर, तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

उरई जालौन

 

उरई (जालौन) कोतवाली उरई पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी व वांछित गैंगस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध देशी तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध देशी तमंचा और जिंदा व खोखा कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं।कार्रवाई के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई को इनामी और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply