कोंच (कैलिया) थाना कैलिया पुलिस ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि थाना केरिया में दर्ज मुकदमा संख्या 51/26 धारा 331(4)/305 बी एन एस में पुलिस लगातार चोर को पकड़ने के लिए प्रयासरत थी और इसी के तहत पुलिस ने थाना कैलिया के ग्राम किशुनपुरा निवासी अभियुक्त राम कुमार पुत्र मुन्नीलाल अहिरबार को मंगल सूत्र 5 लॉकेट चांदी का बिछुआ
हाफ पेटी पायल चार जोड़ी बिछिया चांदी की अंगूठी और 7 सौ 90 रुपये नगद बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया तथा दर्ज मुकद्दमें में 317(2) बी एन एस की बढोत्तरी कर अभियुक्त को जेल भेज दिया पुलिस की इस बड़ी सफलता में थाना प्रभारी अवनीश कुमार एस आई राज कुमार निगम सहित पुलिस बल शामिल रहा।
