Loading market...

अष्टमी को वनखंडी माता मंदिर में मिशन शक्ति टीम ने किया कन्या पूजन

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी/ जालौन रविवार को शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर कालपी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल वनखंडी माता मंदिर में मिशन शक्ति केंद्र एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा कन्या पूजन किया गया। महिला उपनिरीक्षक ममतेश कुमारी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को जागरूक करते हुए उन्हें महिला सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जानकारी दी गई।

इस मौके पर महिला उपनिरीक्षक ममतेश कुमारी के नेतृत्व में मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं एवं महिलाओं से संवाद स्थापित किया। महिला कांस्टेबल नेहा पटेल और कांस्टेबल आशुतोष ने भी लोगों को जागरूक करने में सहभागिता की।

महिला दरोगा ने बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला सुरक्षा और बालिका जागरूकता का संदेश दिया गया।

 

फोटो – वनखंडी माता मंदिर में कन्या पूजन के दौरान एंटी रोमियो टीम के साथ महिला उपनिरीक्षक ममतेश कुमारी

Leave a Reply