स्कूल चलो अभियान’ के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

 

कोंच (नदीगांव) उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 1 जुलाई से प्रारंभ हुए ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत दिन बुधवार को नदीगांव स्थित कंपोजिट विद्यालय द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य विद्यालय से वंचित बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना था

रैली का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष राम स्वरूप कुशवाहा एवं खंड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने विद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया छात्र-छात्राएं हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां और बैनर लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे तथा शिक्षा के प्रति लोगों को प्रेरित किया इस दौरान बच्चों ने “सब पढ़ें, सब बढ़ें”, “हर बच्चा स्कूल जाए शिक्षा का अधिकार पाए” और “बेटी-बेटा एक समान शिक्षा है सबका सम्मान” जैसे प्रेरक नारे लगाए। रैली को देखकर स्थानीय नागरिकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया

विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को नियमित रूप से विद्यालय भेजना हम सभी की जिम्मेदारी है उन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है और ‘स्कूल चलो अभियान’ का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है।

रैली में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं शिक्षामित्र अनुदेशक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया समापन अवसर पर विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने स्वच्छता बनाए रखने तथा मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर हरी मोहन रजक (एआरपी), इस्मत उल्ला (प्रधानाध्यापक), महेंद्र प्रताप सिंह, अंकित अग्रवाल, योगिता, प्रतिमा, जितेंद्र नाथ, वीर प्रताप सिंह, जितेंद्र राठौर, पंकज द्विवेदी, चंद्रपाल, वेद प्रकाश, सुशील पटेरिया, सरस्वती नंदन, रवि शर्मा, सुरराज सिंह, बादशाह स्वर्णकार, मठु कुशवाहा सहित विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply