Loading market...

सी एफ ओ ने आतिशबाजी दुकानदारों के साथ की मीटिंग

कोंच (जालौन) दीपावली पर्व को लेकर नगर में लगने बाली आतिशबाजी की दुकानों को लेकर सीएफओ ने दुकानदारो के साथ फायर बिग्रेड कार्यालय पर बैठक कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए है।

रविवार को मोहल्ला भगतसिंह नगर स्थित फायर बिग्रेड कार्यालय पर नगर के आतिशबाजी दुकानदारों को बुलाया गया जहां पर कार्यालय परिषर में सीएफओ अरबिंद कुमार सिंह ने आतिशबाजी दुकानदारों के साथ बैठक करते हुए कहा कि जो लाइसेंस धारक है वही दुकाने स्थल पर लगनी चाहिए दुकानों के पास बैरीकेडिंग,मौरम, पानी की टँकी ,फायर सिलेंडर सहित अन्य अग्निशमक यंत्र होने चाहिए अगर मौके पर ब्यबस्थाए नही मिली तो कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

Leave a Reply