Loading market...

दशहरा मेला को लेकर एस पी एवं डीएम ने किया मेला ग्राउंड का निरीक्षण

कोंच (जालौन) शनिवार को नगर के ऐतिहासिक दशहरा मेला को लेकर मेला ग्राउंड पर डीएम समीर एवं एसपी सुरेश चन्द्र रावत पहुँचे जहां उन्होंने मेला ग्राउंड का निरीक्षण किया जिसके बाद उन्होंने धनु तालाब के तट पर जाकर देवी मूर्ति विसर्जन स्थल को देखा जहाँ पर उन्होंने साफ सफाई किये जाने के निर्देश दिए डीएम ने कहा कि ब्यबस्थाओ का जायजा लिया गया सीसीटीवी फुटेज लगाए जाने को कहा गया है लाइन की ब्यबस्था रहे मूर्तियो का क्रम बार विसर्जन किया जाए गोताखोरों के माध्यम से मूर्ति को तालाब के अंदर विसर्जित किया जाएगा इसके लिए एसडीएम सीओ को निर्देश दिए गए है वही एसपी ने कहा कि मेला ग्राउंड में सुरक्षा को लेकर पुलिस बल लगाया जाएगा मूर्ति भ्रमण के लिए प्रशासन ड्रोन की ब्यबस्था करेगी जिससे हर प्रकार की निगरानी की जा सके इस दौरान एसडीएम अभिनव कुमार यादव सीओ परमेश्वर प्रसाद पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता इओ मोनिका उमराव सभासद आवेश जाटव नरेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे है।

Leave a Reply