Loading market...

सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर सट्टा खेलते युवक गिरफ्तार

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन स्थानीय नगर के एक सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खेलने के आरोप में एक युवक को युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, नकदी और एक पेन बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कालपी क्षेत्र में एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लिख रहा है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर निगरानी की। इस दौरान निकासा गेट के आगे सर्विस रोड पर बनी पुलिया के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया।कालपी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। आरोपी अयाज निवासी काशीराम कॉलोनी कस्बा कालपी की तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सट्टा पर्ची, एक पेन तथा 660 रुपये नकद बरामद हुए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।

Leave a Reply