अखिलेश कुमार जिला ब्यूरो जालौन
एट (जालौन) जनपद में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नवागत पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देश पर चल रही सख्त कार्रवाई में थाना एट पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बुधवार, 01 अप्रैल 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।
पुलिस ने अभियुक्त सागर सिंह (26 वर्ष) पुत्र दिवाकर सिंह, निवासी ग्राम मोहमदाबाद थाना डकोर, जिला जालौन को उरई-डकोर रोड स्थित विजय विक्रम पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना एट में मु0अ0सं0 35/2026, धारा 105/238 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी के दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश, कॉन्स्टेबल जितेन्द्र सिंह एवं महिला आरक्षी सोनम चौहान की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस टीम की इस तत्परता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिली है।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। एट पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
