Loading market...

सोशल मीडिया पर अवैध खनन की खबर संयुक्त टीम की जांच में निकली निराधार

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)।

 

कालपी/जालौन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रसारित “बेतवा नदी पुल के नीचे अवैध खनन का आरोप, जालौन के पत्थरेहटा खंड संख्या-01 में भारी मशीनों से निजी भूमि पर अवैध खनन किए जाने का दावा” संबंधी खबर की रात में जांच की गई।

प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि दिनांक 21-10- 2026 को नायब तहसीलदार प्रिंस सिंह राजपूत की अगुवाई में उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य के निर्देश पर नायब तहसीलदार प्रिंस सिंह राजपूत के नेतृत्व में खनन विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। जांच में पाया गया कि तहसील कालपी के ग्राम पत्थरेहटा के बालू/मौरम खंड संख्या-01 में वर्तमान में कोई खनन अनुज्ञा अथवा खनन पट्टा संचालित नहीं है। साथ ही ग्राम पत्थरेहटा की निजी भूमि पर भी अवैध खनन किए जाने का कोई मामला सामने नहीं आया।संयुक्त जांच के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रसारित अवैध खनन संबंधी खबर निराधार पाई गई।

 

 

फोटो – रात में जांच करते नायब तहसीलदार,खनन व राजस्व विभाग की टीम

Leave a Reply