Loading market...

पुलिस ने अबैध छुरी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)।

 

कालपी/ जालौन स्थानीय कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को लोहे की नाजायज छुरी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान करने की कार्यवाही की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दिनांक 21 -10-2026 को उपनिरीक्षक विपिन कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ सरकारी वाहन से क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उसरगांव चौराहे पर मुखबिर ने सूचना दी कि काशीखेड़ा मोड़ से कालपी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति छुरी लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है।

इस सूचना पर पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पकड़े गये आरोपी नाम कलीम निवासी भट्टीपुरा, कस्बा कालपी की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लोहे की छुरी बरामद हुई, जिसकी कुल लंबाई 15 इंच बताई गई है।

पुलिस को आरोपी छुरी रखने के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में थाना कालपी में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत आरोपी का चालान कर दिया है।

Leave a Reply