Loading market...

पिलर के गड्ढे में गिरकर एक वर्षीय मासूम की मौत

कोंच (जालौन) नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम परासनी निवासी रामलखन के मकान का निर्माण सरकारी आवास योजना के अंतर्गत कराया जा रहा था। मकान में पिलर बनाने के लिए गड्ढे खोदे गए थे। गुरुवार शाम उनकी एक वर्षीय बच्ची निर्माणाधीन मकान में खेल रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते वह खुले पड़े पिलर के गड्ढे में गिर गई उस समय बच्ची की मां अनीता घर में खाना बना रही थीकाफी देर तक बच्ची की कोई आहट सुनाई नहीं दी तो मां ने बाहर आकर उसकी तलाश की। बच्ची कहीं दिखाई नहीं देने पर परिजन परेशान हो गए। इसी बीच रोने की आवाज सुनाई दी तो पिलर के गड्ढे में देखा गया। बच्ची करीब आठ फीट गहरे गड्ढे में फंसी हुई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी सूचना मिलने पर नदीगांव थानाध्यक्ष राजकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply