जंगलो एवं रेलवे ट्रैक के किनारे लगी भीषण आग, 8 घंटे में पाया काबू - Aaj Tak Media

जंगलो एवं रेलवे ट्रैक के किनारे लगी भीषण आग, 8 घंटे में पाया काबू

 

अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी /जालौन स्थानीय नगर से सटे जंगलो में लगी भीषण आग रेलवे ट्रैक के किनारे तक पहुंचने से जिम्मेदारों को बेचैन कर लिया।

आग पर काबू पाने के लिये एसडीएम अमित शेखर की मौजूदगी में वन विभाग तथा पुलिस विभाग तथा अग्निशमन विभाग के कर्मचारी 8 घंटे तक जुटे रहे फलस्वरूप देर रात तक आग पर काबू पाया जा सका

विभागीय सूत्रों के मुताबिक बुधवार की दोपहर करीब 1-2 बजे कालपी नगर के चौरासी गुम्बद के सामने मौजा सुल्तानपुर वन क्षेत्र में आग सुलगने लगी। देखते देखते आग ने बिकराल रुप धारण कर लिया। तपिस भरी गर्मी में भीषण तरीके से आग फैलते हुये जंगल में मुड़िया गुम्बद के पीछे झांसी – कानपुर रेलवे ट्रैक के किनारे तक पहुंच गई।

सूचना पाकर अग्निशमन अधिकारी विनोद नायक की अगुवाई में दमकल वाहन लेकर के कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंच गई लेकिन कालपी बाईपास के ओवर ब्रिज पर पहुंचते ही दमकल वाहन खराब हो गया। आनन फानन में मुख्यालय उरई से दो दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। एक दमकल वाहन से रेलवे ट्रैक की किनारे जंगलों की आग को बुझाने में जुटाया गया। जबकि दूसरे दमकल वाहन को हाईवे रोड के किनारे जंगलों से जुटाया गया। रात‌ साढ़े 8 बजे आग में काबू पाने में सफलता मिल सकती है। उप जिलाधिकारी अमित शेखर क्षेत्राधिकार अवधेश कुमार सिंह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्मा तिवारीनायाब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला, राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह सेंगर,वन क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार, कोतवाली पुलिस तथा अग्निशमन केंद्र के दमकल कर्मचारी मौजूद रहे।

जंगल में फैली भीषण आग से चारों तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा था। आग की भीषण स्थित को देख कर आसपास के नागरिकों में बेचैनी फैली रही‌। बताया गया कि रेलवे ट्रैक के किनारे तक फैली आग से ट्रेनो के संचालन प्रभावित होने की उम्मीद बढ़ने लगी थी। आग की चपेट में आकर वन क्षेत्र के तमाम वृक्ष झुलस गये। इसी तरह पुलिस प्रशिक्षण केंद्र मांगरोल के पास जंगलों में आग लग गई जब कि ग्राम पथरैहटा में भी नलकूप में आग लगने की घटना हो गई।

 

Leave a Reply