Loading market...

महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)।

 

कालपी जालौन कालपी तहसील क्षेत्र ग्राम भदरेखी में महिलाओं एवं लड़कियों पर अश्लील टिप्पणियां करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में इलाकाई पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में चालान कर दिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 22 10- 2026 को थाना आटा के उपनिरीक्षक सुरेश कुमार यादव महिला पुलिसकर्मियों के साथ मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम भदरेखी में चौपाल कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले में महिलाएं एवं लड़कियां प्रतिवर्ष की भांति हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार झिझिया नृत्य कर रही थीं। इस दौरान गांव का शानू महिलाओं तथा लड़कियों की ओर इशारा करते हुए अश्लील गाने गा रहा था तथा जान से मारने की धमकी भी दे रहा था।शिकायत मिलने पर उपनिरीक्षक सुरेश कुमार यादव महिला मिशन शक्ति टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर एक युवक महिलाओं और लड़कियों की ओर इशारा करते हुए अश्लील गाने गा रहा था, जिससे मौके पर मौजूद महिलाएं और बच्चियां असहज महसूस कर रही थीं।

पुलिस टीम ने आरोपी को गांव के घर के सामने सार्वजनिक सड़क से पकड़ लिया। आरोपी शानू उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम भदरेखी, थाना आटा की पुलिस ने तलाशी ली गई लेकिन उसके पास से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की। महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की गई। उपनिरीक्षक सुरेश कुमार यादव, महिला उपनिरीक्षक नीतिका सिंह, महिला कांस्टेबल सोनी, कामिनी, अनुराधा, आकांक्षा और किरण एंव पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply