बिल्हापुर इलेवन की शानदार जीत के साथ ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

 

 

कदौरा/जालौन,ब्लाक क्षेत्र के ग्राम हवेली के विशाल खेल मैदान में रात्रि एचपीएल हवेली प्रीमियम लीग में खेले गए सीजन एक 2026 के महा फाइनल मुकाबले ने क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच से भर दिया। हजारों दर्शकों की मौजूदगी में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में बिल्हापुर इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रहमत इलेवन को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली

फाइनल मुकाबले रहमत इलेवन ने टॉस जीतकर इरफान खान के नेतृत्व में पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवरों में टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाए। टीम की ओर से अंकित ने सर्वाधिक 21 गेंदों में 34 रन की उपयोगी पारी खेली, लेकिन बिल्हापुर इलेवन के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने अन्य बल्लेबाज अधिक देर तक टिक नहीं सके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिल्हापुर इलेवन ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया कप्तान फैजान खान ने सूझबूझ भरी कप्तानी करते हुए टीम को जीत की राह पर बनाए रखा बिल्हापुर इलेवन ने 13 ओवर में 5 विकेट खोकर 110 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम किया और एचपीएल प्रीमियम लीग की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया

फाइनल के बाद पुरस्कार वितरण में विजेता टीम बिल्हापुर इलेवन को 51 हजार रुपये तथा उपविजेता रहमत इलेवन को 21 हजार रुपये की नगद राशि बाकी खान द्वारा प्रदान की गई।

शानदार प्रदर्शन के लिए सुरजीत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने घातक बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 64 रनों की शानदार पारी खेली जिसमे 8 छक्के सामिल रहे,वही मैन ऑफ द सीरीज रहमत इलेविन के खिलाड़ी सुदामा को दी गई इस दौरान हजारों दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने हर चौके-छक्के पर खिलाड़ियों का ढोल,पटाखों, सीठियों से उत्साहवर्धन किया

इस दौरान रहमत ठेकेदार ने कहा कि खेल को खेल की तरह ही खेलना चाहिये जिससे देश का नाम भी रौशन होता है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है

इस दौरान कार्यक़म आयोजक बाकी खान ने कहा कि खेल से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारती है और खिलाड़ियों को आगे जाने का मौका मिलता है

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रजत सिंह चौहान,रश्मि पाल,रहमत खान ठेकेदार,निसार बेग,अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजापा अब्दुल बाकी खान,इरशाद खान,नज़रुल खान,बबलू खान,जमाहिर बेग,शपल धवन,जाबिर,नूर बेग प्रधान,जीसान,शमशाद,छूनना, राहुल सिंह, आशिफ खान,आशु,वेश खान,जमील खान,हतिम बेग,जफर खान,बब्बन खान,गट्टी बेग,हाफिज खान,मोतसिम बेग,आदि हजारो की संख्या में दर्शज मैजूद रहे

 

Leave a Reply