Loading market...

थाना दिवस पर आयी दो शिकायतें, मौके पर ही निस्तारण

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन) शनिवार को कालपी कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान एडीशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार व नगर पालिका के अवर अभियंता प्रवीण कुमार मौर्य की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। समाधान दिवस में 4 शिकायतें प्रस्तुत हुई। जिसमें 2 का मौके पर समाधान कर दिया गया। जबकि 2 मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा गया।

इस मौके पर राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह सेंगर,राजेंद्र कुमार, सदर लेखपाल जितेंद्र कुमार, राघवेंद्र निरंजन, योगेश कुमार,विभा सहित पुलिस उपनिरीक्षक और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

फोटो – थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनते अधिकारी

Leave a Reply