हत्या के प्रयास में दो अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्ते - Aaj Tak Media

हत्या के प्रयास में दो अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्ते

 

कालपी (जालौन) जनपद जालौन एसपी विनय कुमार सिंह जालौन में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा धड़ पकड़ अभियान के तहत अवगत कराना है कि वादी जितेन्द्र सिंह अनिरुद्ध सिंह निवासी खडगुई मुस्तकिल थाना सिरसा कलार जनपद जालौन द्वारा थाना सिरसा कलार में तहरीरी सूचना दी गई। की वादी के चाचा अरविंद/किशन जी के द्वारा गांव के या अन्य व्यक्ति के साथ पेट्रोल पंप से डीजल लेने जाते समय रास्ते में जूनियर हाई स्कूल पास खड़े अभियुक्त ,मौसम भदौरिया पुत्र प्रदीप भदौरिया, राहुल पुत्र राघवेंद्र भदौरिया निवासी ग्राम दमरास थाना सिरसा कलार जिला जालौन राघव पुत्र अज्ञात निवासी अटरा कला थाना चुर्खी अनिरुद्ध पाल पुत्र अज्ञात निवासी विनोरा वैद थाना चुर्खी के द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वादी के चाचा के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर अधमरा कर दिया वह जान से मारने की नियत से उनके ऊपर कार चढ़ा दी है। इसके संबंध में थाना सिरसा कलार पर मु0अ0स0 34/2026 व 115(२)/351(२)/352/3(5)/109/191(2) बीएनएस बनाम मौसम भदौरिया आदि 05 व्यक्तियों के विरुद्ध पंजीकृत हुआ था

 

थाना सिरसा कलार पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान उपरोक्त मुआवजा संख्या 34/2026 में प्रकाश में आए दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। पूर्व में घटना में वांछित दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है

Leave a Reply