जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)।
कालपी/जालौन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुराने यमुना पुल से अज्ञात कारणों के चलते एक नाबालिक लड़की ने नदी में छलांग लगा दी। पुल से युवती को कूदता देख नीचे मौजूद एक नाविक ने तत्परता दिखाई और कड़ी मशक्कत के बाद उसे गहरे पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सूचना मिलते ही अतिरिक्त निरीक्षक अवनीश कुमार, उप निरीक्षक देवेंद्र भदौरिया, उप निरीक्षक दिलीप मिश्रा व हमराह कांस्टेबल अभिषेक कुमार और आशीष कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने डायल 112 की मदद से युवती को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी पहुंचाया, जहां डॉक्टर अशोक चक की देखरेख में उसका उपचार जारी है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
