कोंच (जालौन) अतिवृष्टि से तिली की फसल बर्बाद होने के बाद किसानों को मिलने वाले मुआवजे के वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्राम पचीपुरा खुर्द के ग्राम प्रधान ने लेखपाल पर पैसा मांगने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
गुरुवार को ग्राम पचीपुरा खुर्द के प्रधान राजीव कुमार द्वारा को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, मौजा पचीपुरा खुर्द में लेखपाल रोहित द्वारा उनसे गांव के सभी लोगों के अतिवृष्टि से संबंधित कागजात एकत्र करने के लिए कहा गया। आरोप है कि लेखपाल ने प्रत्येक किसान से बातचीत कर मुआवजे की धनराशि का आधा हिस्सा उन्हें दिलवाने की बात कही उन्होंने लेखपाल से इस संबंध में आपत्ति जताते हुए कहा कि मुआवजे की बात किसान से ही की जानी चाहिए। साथ ही, जिन किसानों की फसल वास्तव में बर्बाद हुई है, उन्हें ही नियमानुसार मुआवजा मिलना चाहिए गांव में कुछ लोगों के बिना फसल नुकसान के ही कागजात जमा कराए जा रहे हैं। इससे वास्तविक रूप से प्रभावित और पात्र किसानों को मुआवजे का लाभ नही मिळ पायेगा एसडीएम ने प्रधान को जांच कराकर कार्रवाई किये जाने की बात कही है।
