कुठौंद पुलिस व स्वाट टीम की बड़ी सफलता – अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी का माल व असलहा बरामद

जनपद जालौन, 18 सितम्बर 2025 (सूचना विभाग)।

थाना कुठौंद पुलिस एवं स्वाट की संयुक्त टीम ने चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 06 अन्तर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पीली धातु 60 ग्राम एवं सफेद धातु 01 किलो 450 ग्राम (अनुमानित कीमत लगभग ₹8,50,000/-), नगद ₹1,38,400/-, 02 अदद देशी तमंचे, 04 अदद जिन्दा कारतूस, 04 अदद चाकू एवं चोरी करने के अन्य सामान बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने इस उपलब्धि के लिए पुलिस टीम की सराहना की और कहा कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा जनपदवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply