उरई (जालौन) शहर के जालौन रोड़ स्थित पर्वतपुरा हाउस आर.डी.जिला कार्यालय पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा स्व. चरणसिंह एवं राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.चौधरी अजीतसिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने की।
इस मौके पर चौधरी चरणसिंह एवं चौधरी अजित सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की प्रेरणा ली।इस मौके पर पूर्व महासचिव लियाकत अली विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।इस मौके पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए आर. एल. डी. जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव सोनू ने कहा कि भारत के किसानों की आवाज और उनकी समस्याओं को लड़ने और उनकों हक दिलाने की लड़ाई देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह व पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. अजीत सिंह ने लड़ी है। आज उसी किसानों के हक की लड़ाई को केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी लड़ रहे हैं।इस मौके पर प्रमुख रूप से मोहसिन खान, आर्दश नागर, सुमित नागर, सुरेश, देवेन्द्र पाल, असीम मंसूरी, फैजान खान, संजीव जाटव, भगवान सिंह श्रम प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, रुचि नागर, पवन तोमर, पंकज शर्मा, अंकित कुलश्रेष्ठ सहित संगठन के आदि लोग मौजूद रहे।
