कानपुर देहात पुलिस
दिनांक – 17 अक्टूबर 2025
“सशक्त नारी – सशक्त भारत – सशक्त उत्तर प्रदेश”
महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में कानपुर देहात पुलिस द्वारा ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के अंतर्गत लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा स्कूलों, कॉलेजों एवं ग्राम सभाओं में जाकर छात्र-छात्राओं, महिलाओं और बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रमों के दौरान प्रेरक लघु फिल्म प्रदर्शन के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया तथा चौपालों और संवाद सत्रों के जरिए प्रतिभागियों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम स्थल एवं थाना विवरण :
आज आयोजित अभियानों के अंतर्गत —
थाना अकबरपुर व सिकंदरा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर,
थाना रूरा पुलिस द्वारा प्रा0वि0 हीरानगर, प्रा0वि0 गेजूमऊ, प्रा0वि0 पुत्तीपुरवा में,
थाना गजनेर पुलिस द्वारा बी.एस. मॉडर्न पब्लिक स्कूल गजनेर में,
थाना रनिया पुलिस द्वारा श्री ओएएसएस इण्टर कॉलेज शिवाजीनगर में,
महिला थाना पुलिस द्वारा अहिल्याबाई होल्कर इण्टर कॉलेज अकबरपुर में,
थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा आर.एस.जी.यू. पी.जी. कॉलेज पुखरायां में,
थाना सट्टी पुलिस द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहजहांपुर में,
थाना देवराहट पुलिस द्वारा राजकीय हाईस्कूल ग्राम बरौली में,
थाना डेरापुर पुलिस द्वारा सुभाष क्रांति स्कूल डेरापुर में,
थाना मंगलपुर पुलिस द्वारा उच्च प्रा0वि0 सुरासी में,
थाना बरौर पुलिस द्वारा संविलियन विद्यालय नेरा कृपालपुर में,
थाना राजपुर पुलिस द्वारा न्यू लाइट एजुकेशन सेंटर राजपुर में,
थाना अमराहट पुलिस द्वारा टी.आर.आर.डी. एजुकेशनल एकेडमी तुतुआपुर में तथा
थाना रसूलाबाद व शिवली पुलिस द्वारा क्रमशः उच्च प्रा0वि0 सुजानपुर व प्रा0वि0 केसरी निवादा में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
महत्वपूर्ण जानकारी एवं जागरूकता बिंदु :
पुलिस टीमों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख हैं —
-
1090 – वूमेन पावर लाइन
-
112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
-
181 – महिला हेल्पलाइन
-
1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
-
108 – एंबुलेंस सेवा
-
102 – स्वास्थ्य सेवा
-
101 – फायर सेवा
-
1930 / 155260 – साइबर हेल्पलाइन
साथ ही गुड टच-बैड टच, बाल विवाह निषेध, घरेलू हिंसा निवारण, तथा आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में भी विस्तार से जागरूक किया गया।
कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएं, ग्राम पंचायत सहायिकाएं, अध्यापकगण, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय नागरिक सम्मिलित रहे।
