सराहनीय कार्य — जनपद कानपुर देहात
दिनांक – 17 अक्टूबर 2025
जनपद कानपुर देहात में अपराधों के नियंत्रण एवं घटनाओं की रोकथाम व शीघ्र खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, थाना शिवली पुलिस ने सराहनीय कार्यवाही करते हुए हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 15.10.2025 को वादी पंकज पुत्र भारत कमल निवासी ग्राम प्रतापपुर खास, थाना शिवली द्वारा थाना शिवली पर प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें बताया गया कि अभियुक्त दिनेश पुत्र किशनलाल द्वारा वादी के दादा (ताऊ) किशनलाल के साथ कुल्हाड़ी के हत्थे से मारपीट की गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और शिकायत करने पर अभियुक्त ने जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में मु0अ0सं0 308/2025, धारा 115(2)/117(2)/352/351(3) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
उक्त घटना में घायल किशनलाल पुत्र स्व. प्रीतम सिंह की हैलट अस्पताल, कानपुर में उपचार के दौरान दिनांक 15.10.2025 को समय करीब 15.00 बजे मृत्यु हो गई। जांच के क्रम में मुकदमे में धारा 105 बीएनएस की वृद्धि की गई।
थाना शिवली पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही के तहत आज दिनांक 17.10.2025 को मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त दिनेश उर्फ नन्हे पुत्र किशनलाल निवासी ग्राम प्रतापपुर खास, थाना शिवली को घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी सहित प्रतापपुर नहर पुल के पास से समय 06.20 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
-
नाम: दिनेश उर्फ नन्हे पुत्र किशनलाल
-
उम्र: लगभग 30 वर्ष
-
निवासी: ग्राम प्रतापपुर खास, थाना शिवली, जनपद कानपुर देहात
आपराधिक इतिहास –
-
मु0अ0सं0 308/2025, धारा 115(2)/117(2)/352/351(3)/105 बीएनएस, थाना शिवली, जनपद कानपुर देहात
बरामदगी का विवरण –
-
1 अदद कुल्हाड़ी (घटना में प्रयुक्त हथियार)
गिरफ्तार करने वाली टीम –
-
थाना शिवली पुलिस टीम, जनपद कानपुर देहात
