डकोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वारंटी अभियुक्त अंगद राजपूत गिरफ्तार - Aaj Tak Media

डकोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वारंटी अभियुक्त अंगद राजपूत गिरफ्तार

जालौन।
वांछित एवं वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना डकोर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त अंगद राजपूत पुत्र देवपाल राजपूत, निवासी ग्राम कुठौन्दा, थाना डकोर, जनपद जालौन को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की है।

थाना पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर फरार एवं वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को तेज किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो रही है।

Leave a Reply