तेज हवा से लगी आग में 2 लाख का सामान जलकर हुआ खाक

 

कोंच (जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम पनयारा निबासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र बाल किशुन ने दिन सोमवार को उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि घटना दिनांक 27 जून 2026 समय करीब 11 बजे दिन की है जब मैं निजी कार्य हेतु कोंच आया हुआ था तभी तेज हवा के चलते कच्चे मकान में आग लग गयी जिसमें 8 कुंतल गेंहूँ 30 कुंतल भूसा पंखा कूलर साइकिल खाने पीने का सामान कपड़े बर्तन सहित छान छप्पर बांस बल्ली जलकर राख हो गयीं जिससे करीब 2 लाख रुपये का नुकसान हो गया जिसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी गयी और मौके पर दमकल की गाड़ी भी पहुंची लेकिन रास्ता सकरा होने के कारण घर तक नहीं पहुंच पायी तब स्थानीय लोगों ने समर सेविल से आग पर काबू पाया धर्मेंद्र ने एस डी एम से सूचना दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

 

Leave a Reply