थाना एट पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण - Aaj Tak Media

थाना एट पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण

02 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के आभूषण, मोबाइल व अवैध असलहा बरामद

जनपद: जालौन

थाना एट पुलिस द्वारा थाना एट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 53/2025 का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण, चोरी का मोबाइल फोन तथा अन्य सामान बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2,39,000/- (दो लाख उनतालीस हजार रुपये) है।

इसके अतिरिक्त अभियुक्तों के कब्जे से 01 अवैध असलहा एवं 01 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। थाना एट पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

थाना एट पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को मजबूती मिली है तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है।

Leave a Reply