कोंच (जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम चमड़ा ठाकुरपुर निवासियों ने दिन मंगलवार को जिलाधिकारी ज्योति सिंह को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि हमारे ग्राम में विकास कार्य के नाम पर धनराशि तो निकली गई है लेकिन लेकिन कार्य के नाम पर जीरो है जब हम लोगों ने हैंड पंप की मरम्मत कराए जाने के लिए शिकायत की तो हैंडपंप तो ठीक नहीं हुआ लेकिन उसकी धनराशि निकाल कर हड़प कर ली ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव आपस में सांठ गांठ करके सरकारी धनराशि निकाल लेते हैं और उसका बंदर बांट कर लेते हैं मौके पर कोई भी कार्य नहीं किया जाता है जिसका भौतिक सत्यापन कराया जाए तो पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी पूरे 5 वर्ष गुजर गए हैं लेकिन धनराशि हड़पने का कार्य लगातार किया गया है और बदले में विकास कार्य शून्य है हम लोगों द्वारा शिकायत भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई ग्रामीणों ने एसडीएम से विकास कार्यों का मौके पर भौतिक सत्यापन कराते हुए सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच कराए जाने की मांग की है इस दौरान दारा सिंह कुशवाहा राम सिंह कौशल किशोर ठाकुरदास हमीर सिंह सहित तमाम ग्रामीणजन मौजूद रहे।
