जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन दीपावली त्योहार के आते ही ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी छुपे जगह-जगह हुए खेलने की घटनाएं सामने आ रही हैं इसी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसमें आटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरायां में पुलिस टीम के द्वारा चार जुआरियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए जुआरियों से बारी-बारी से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गई तो पहले ने अपना नाम आरोपी मुकेश कुमार उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम पिपरायां बताया जिसकी लोअर की दाहिनी जब से 400 रूपए तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम आरोपी सनी सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पिपरायां बताया जिसके पेंट की बाई जेब से 300 तथा तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम सुनील कुमार बताया जिसकी उम्र करीब 47 वर्ष निवासी ग्राम पिपरायां जिसके लोअर की बाई जेब से 500 तथा चौथे व्यक्ति ने अपना नाम नरेश कुमार बताया जिसकी उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम पिपरायां थाना आटा जनपद जालौन बताया सभी आरोपी ग्राम पिपरायां के मूल निवासी हैं पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
