कोंच (जालौन) नदीगांव रोड स्थित बाबू पैलेस में दिन मंगलवार को ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ द ब्लाइंड द्वारा संचालित सी बी आर कार्यक्रम के अंतर्गत दृष्टिहीन व्यक्तियों के लिए कार्यशाला सभाषद अनिल वर्मा व सभाषद प्रतिनिधि बादाम कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई जिसमें दृष्टिबाधित लोगों को आत्म निर्भर बनाते हुए उन्हें स्व रोजगार से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया कार्यशाला में संस्था के प्रोजेक्ट ऑफिसर सुधांशु शुक्ला ने बताया कि 17 से 50 वर्ष आयु वर्ग के दृष्टिहीन व्यक्तियों को स्व रोजगार प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं जिसमें जनपद में लगभग 6 सौ 50 लाभार्थियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के प्रति प्रेरित किया गया और लगभग 4 सौ लोगों को दुकानदारी बकरी पालन गाय पालन जैसे रोजगारों से जोड़ते हुए 15/15 हजार रुपये का अनुदान दिया गया जिससे वह आत्म निर्भर बनकर लाभार्थी अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं जो संस्था के प्रयासों को दर्शाता है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने बोलते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम दृष्टिबाधित व्यक्तियों के जीबन में आत्म विश्वास और स्वाबिलम्बन की नई रोशनी लेकर आती है और हमारे समाज के सक्षम वर्ग के लोगों को भी दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए आगे आना चाहिए और उन्हें सहयोग प्रदान करना चाहिए कार्यक्रम में आये हूए लोगों का आभार संस्था की सचिव मंजुला मेडम व पदाधिकारियो ने किया वहीं कार्यक्रम के अंत में 40 नेत्रहीनों को कार्यशाला में प्रमाण पत्र देते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
