33 वर्षीय बिबाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त - Aaj Tak Media

33 वर्षीय बिबाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त

 

कोंच (जालौन) जब काफी देर तक घर में कोई हलचल नहीं हुई तो प्रभारी जनों ने घर के अंदर जाकर देखा कि घर की बहू अंजलि कहां है जब उन्होंने कमरे में देखा तो वहां पर फंदे से अंजलि लटकती मिली यह दृश्य देखकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई और वह आवाक रह गए।

तहसील क्षेत्र के ग्राम विरगुवां बुजुर्ग में दिन मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गयी जब 33 वर्षीय अंजली पत्नी विजय अहिरवार ने संदिग्ध परिस्थियों में फांसी लगाकर जीबन लीला को समाप्त कर ली है जब परिवारीजनों ने यह दृश्य देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद प्रभारी निरीक्षण वृजेश बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोष्ट मार्टम के लिए भेज दिया है वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्म हत्या का प्रतीत हो रहा है लेकिन पोष्ट मार्टम रिपोर्ट से ही बास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी वहीं इस घटना से ग्राम मातम सा पसरा हुआ है।

 

Leave a Reply