अवैध फैक्ट्री भू-कब्जे और बिजली चोरी के आरोपों को लेकर धरने पर बैठा सभासद

 

कोंच (जालौन) तहसील सभागार में समाधान दिवस के दौरान नगर पंचायत नदीगांव के वार्ड-5 के सभासद अमित कुमार जाटव सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जा इंटरलॉकिंग फैक्ट्री संचालन बिजली चोरी और जांच रिपोर्ट में अनियमितता के आरोपों को लेकर समाधान दिवस कक्ष गेट के बाहर धरने पर बैठ गए उन्होंने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि भू-माफियाओं नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी की मिलीभगत से सरकारी भूमि पर अवैध फैक्ट्री संचालित की जा रही है तथा शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई सभासद ने मामले की निष्पक्ष जांच अवैध फैक्ट्री को सील करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की वहीं इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि या संबंधित पक्ष का जवाब अभी सामने नहीं आया है।

 

Leave a Reply