कोंच (जालौन) नदीगांव रोड स्थित विकासखण्ड कार्यालय के सभागार में शनिवार को तकनीकी सहायक इंजीनियर राजीव रेजा के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया वर्षों की सेवा पूर्ण करने के उपरांत उनके सम्मान में आयोजित इस समारोह में अधिकारियों कर्मचारियों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा कि राजीव रेजा ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उनकी कार्यशैली समयबद्धता और व्यवहार कुशलता विभाग के लिए प्रेरणादायी रही है एडीओ हरिशंकर प्रशांत श्रीवास्तव कुसुम निरंजन सुनील बाबू राजेन्द्र दुबे रवि बाबा सचिव नरेंद्र वसीम पूनम शिल्पी निधि आकांक्षा और पवन तिवारी सहित अन्य सहयोगियों ने भी उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की
इस अवसर पर राजीव रेजा को शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया भावुक क्षणों के बीच उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ब्लॉक में बिताया गया समय उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा उन्होंने सभी सहकर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया
समारोह में सैकड़ों कर्मचारी एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का समापन सामूहिक अभिनंदन और शुभकामनाओं के साथ हुआ।
